Hunter x Hunter Mobile प्रसिद्ध जापानी एनीमे श्रृंखला HUNTER x HUNTER का आधिकारिक साहसिक गेम है। इसमें आपका लक्ष्य होता है मुख्य पात्रों गोन, कुरापिका, लियोरियो एवं कई अन्य के साथ उनके अभियानों पर जाना।
Hunter x Hunter Mobile की दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इस फ़्रैंचाइज़ी के क्लासिक और सबसे लोकप्रिय दोनों ही प्रकार के पात्र होंगे, जिनके साथ आप अंतर्क्रिया कर सकते हैं और जो आपको इस एनिमेटेड सीरिज के कुछ दृश्यों की याद भी दिला सकते हैं। जैसे-जैसे आप गेम खेलेंगे, आप शिकारियों और इस गेम के विभिन्न द्वीपों का अन्वेषण कर सकेंगे और साथ ही रास्ते में मिलने वाले दुश्मनों के खिलाफ बेहतरीन लड़ाइयों में जोखिम उठाने की शीघ्रता को अनुभव भी कर सकेंगे।
Hunter x Hunter Mobile की नियंत्रण विधि सामान्य ऐक्शन और साहसिक गेम की खेलविधि की तरह ही है: आप स्क्रीन के बायीं ओर के नियंत्रक की मदद से अपने मुख्य चरित्र को नियंत्रित करते हैं। हमले करने या वस्तुओं या लोगों के साथ अंतर्क्रिया के लिए आप स्क्रीन के दाईं ओर मौजूद ऐक्शन बटन दबा सकते हैं। Hunter x Hunter Mobile में आपको, अपने नायकों को प्रशिक्षित करने और उनके विशेष कौशल में सुधार करने एवं युद्ध के मैदान में अन्य ऑनलाइन खिलाड़ियों के खिलाफ लड़ने से लेकर, जहां बड़ी संख्या में दुश्मन होते हैं और जिन्हें आपको पराजित करना होता है ऐसे टावरों तक पहुँचने के लिए, आपको ढेर सारे विकल्प मिलेंगे।
Hunter x Hunter Mobile की कलाकृति प्रसिद्ध पात्रों की अपनी उच्च-परिशुद्धता वाली 3D मॉडलिंग की वजह से सबसे अलग अंदाज की है ताकि आपको ज्यादा रोमांचक अनुभव मिल सके। इसमें वॉयस डबिंग ऐसे प्रसिद्ध जापानी वॉयस ऐक्टर्स द्वारा की जाती है जो एनिमेटेड सीरीज़ पर भी काम करते हैं।
Hunter x Hunter Mobile आपको रोमांच से भरी ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां हर समय आपके साथ आपके मनपसंद पात्र होंगे जो सबसे मजबूत शिकारी बनने में आपकी मदद करेंगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
अच्छा, है ना? हां, मैं जा रहा हूं।
शानदार
यह बहुत अच्छा है
अच्छा है लेकिन मैंने इसे आज़माया नहीं है 😅
मैं गेम डाउनलोड करना चाहता हूं
♥️♥️♥️